आगरा में एक युवती ने अपने रिश्ते के मामा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पूरा मामला थाना सदर क्षेत्र का है. युवती का आरोप है कि रात में मामा उसके घर आया और बहाने से घर का दरवाजा खुलवा लिया. बाद में मामा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. ये घटना 2 महीने पहले की है. युवती ने चौकी पर शिकायत की लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब मामला पुलिस के आला अधिकारी पहुंचा तब जाकर पुलिस हरकत में आई और आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज हुआ. हालांकि आरोपी फरार चल रहा है, लेकिन पुलिस ने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2AThNSY
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें